नाबालिक का अपहरणकर्ता आया पुलिस गिरफ्त में…..नाबालिक को बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी…..लगातार चल रहा था फरार…..नाबालिक अपह्रता को पूर्व में मु0नगर से किया जा चुका सकुशल बरामद।
कोतवाली लक्सर….दिनांक 24.06.2023 को राजकुमार निवासी नेहन्तपुर सुठारी लक्सर जनपद हरिद्वार ने अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.06.23 को नाबालिक को मुज्जफरनगर से सकुशल बरामद किया गया था। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम को दिनांक 27.06.23 को अभियुक्त शिवम् को रेलवे स्टेशन लक्सर से दबोचने में सफलता हाथ लगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त,
शिवम् पुत्र संतराम निवासी ग्राम रफीपुर पो0 मोहनपुर साहनपुर जिला बिजनौर……पुलिस टीम में,1-उ०नि० मनोज नौटियाल,उ०नि० गीता चौहान,कानि0 अजीत तोमर शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…