डांस फ्लोर पर डीजे की धुन के बीच तमंचे से हवाई फायर करने पर युवक नपा,तमंचा और कारतूस बरामद, बारात निकालने की जिम्मेदारी अब हरिद्वार पुलिस के जिम्मे,रील्स के लिए यूं अवैध हथियारों का यूज समाज के लिए घातक है, युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचें :: एसएसपी अजय सिंह।
थाना पथरी,,,,सोशल मीडिया पर छाने का नशा लिए युवाओं द्वारा रील्स के माध्यम से अवैध हथियारों को लहराने सम्बन्धित शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही कर आरोपी युवाओं को कानून के कठघरें में खड़ा करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।घटनाक्रम दिनांक 25- 6-23 को ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह का है। टीम ने दिनांक-27-06-2023 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक जातिराम को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पकड़ा गया अभियुक्त-
जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 23 वर्ष……बरामदगी-
01 अवैध तंमचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर…….पुलिस पार्टी में,
1- व0उ0नि0 लोकपाल परमार
2- उ0नि0 रोहित कुमार
3- का0 राकेश नेगी शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…