हरिद्वार के सिडकुल स्थित एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल में सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमएसएमई इंटरनेशनल एमएसएमई सेलिब्रेशन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बतौर मुख्य शिरकत की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी और उधमी भी मौजूद रहे।इस दौरान सिडकुल क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली करीब 22 उद्योगों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि हरिद्वार के साथ-साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी उद्योग लगाए जा सकते है। उसके लिए बिजनेस मैन में रिस्क लेने की क्षमता होनी चाहिए। सरकार ग्रोथ सेंटर सहित बड़े-बड़े रोजगार बढ़ाना चाह रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के लोग इंडस्ट्री लगा सके एंव रोजगार मुहैया हो सके।मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी एमएसएमई द्वारा आयोजित सिडकुल की फार्मास्यूटिकल अकम्स कंपनी में इंटरनेशनल एमएसएमई सेलिब्रेशन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े कंपनियां राजस्व ज्यादा देती है। लेकिन यहा सोच बदलनी होगी। बड़े उद्योग बहुत अच्छे हैं। लेकिन कही न कही छोटी-छोटी इंटरप्राइजेज को बढ़ावा देना होगा। अगर फाइनेंशली इस देश के घर-घर डेवलपमेंट और विकास एंव इकनोमिक पावर की बात करनी है, तो कहीं ना कहीं छोटे-छोटे इंडस्ट्रीज एवं इंटरप्राइजेज को बढ़ावा देना ही होगा। उन्होंने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देते हुए कहा कि छोटे छोटे उद्योगों से रोजगार मिलेगा और ज्यादा दूर जाना नहीं पड़ेगा। खासकर महिलाओं को ज्यादा फायदा मिलेगा। एक महिला के लिए अपने इलाके में बिजनेस करना, इंटरप्राइजेज खोलना, छोटे उद्योग लगाना आसान होगा। क्योंकि महिलाओं को अपने घर परिवार और बच्चों को भी देखना होता है। साथ ही महिलाएं व्यापार भी करना चाहती हैं।डिप्टी डायरेक्टर उद्योग विभाग अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के नक्शे पास कराने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। जिसमें निर्णय हुआ था कि प्रदेश में जहां भी उद्योग इकाइयां लगेगी उनके नक्शे राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) से पास किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री फूड प्रोसेसिंग और राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ.हरेंद्र गर्ग, अनिल शर्मा, केडी शर्मा, अजय जैन, मोहम्मद मुस्तकीम, मुकुल गर्ग, संदीप निशांत, मनोज शुक्ला, आदि उद्योगपति और प्रतिनिधि मौजूद थे।
बहादराबाद। सिडकुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ.महेंद्र आहूजा ने कहा कि वर्ष 2002-03 से पहले हरिद्वार भी केदारनाथ व बद्रीनाथ और यम्केश्वर जैसा ही था। उस समय यहां की परिस्थितियां और स्ट्रक्चर बहुत खराब था। उद्योगपतियों ने कड़ी मेहनत और बड़े-बड़े रिस्क लेकर यहा उद्योग स्थापित किए है। लेकिन आज हरिद्वार को शोकेस माना जा रहा है। उस समय राज्य सरकार की पॉलिसी एंव कॉर्पोरेशन के साथ काम किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि उनकी बात को अन्यथा ना लें? आज सिडकुल के उद्योगपति हरिद्वार छोड़कर जम्मू-कश्मीर क्यों जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड के विकास के लिए ही काम करना है। बहादराबाद। विधानसभा अध्यक्ष ने भारत सरकार और राज्य सरकार के अफसरों से कहा कि वह हरिद्वार से बाहर निकलने का प्रयास करें। एसी के कमरों में बैठकर या मिटिंग करके यह नही हो सकता है। अधिकारियों को भी सोचना होगा कि वह बद्रीनाथ, केदारनाथ, यम्केश्वर सहित पहाड़ी क्षेत्रों तक कैसे पहुंचे, उस पर प्लान तैयार करें। हरिद्वार के अलावा पहाड़ी इलाकों में उद्योग स्थापित किए जा सकते है। जो उपकरण हरिद्वार में सस्ते है, वो पहाड़ में लेकिन ऐसा नहीं है सरकार के पास पर्याप्त बजट है। बहुत सारी योजनाएं हैं। बिजनेसमैन उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग व्यापार करना चाहता है उनको कहीं ना कहीं रिस्क तो लेना ही पड़ेगा।बहादराबाद। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड का व्यक्ति बाहरी राज्यों में जाने को तैयार है। जबकि उत्तराखंड में बिजनेस शुरू करना बाहरी राज्यों से लाख गुणा अच्छा है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि उत्तराखंड में जो उपकरण नही है। उनको बेहतर विकल्प के स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े उद्योग टारगेट पूरा करने में लगे है। लेकिन छोटे उद्योगों की तरफ भी तो देख लेना चाहिए। लेकिन यह तभी सम्भव है जब सरकार और इंडस्ट्रीज एंव बैंकों में समन्वय स्थापित होगा। कहा कि जो व्यक्ति सरकार को जहा वन विंडो की आवश्यकता है। वहां वन विंडो होना चाहिए। बिनसमैन अपने बच्चों को इतनी सुविधा दे। वो राज्य छोड़कर बाहर जाने की सोच भी ना सके।बहादराबाद। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 के बाद हर युवा अपने क्षेत्र में रहकर बिजनेस करना चाहता है। पहले की जनरेशन अपने राज्य छोड़कर विदेश में बिजनेस करना चाहते थे। लेकिन आज के युवा अपने घर में रहकर बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं। युवाओं को दिशा के साथ-साथ कहीं ना कहीं जबरदस्त सपोर्ट की आवश्यकता होती है। कहा कि सपोर्ट युवाओं के साथ ही महिलाओं को मिलेगी तो वह हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।बहादराबाद। उद्योगपतियों ने कहा कि हरिद्वार विकास प्राधिकरण उनके द्वारा खरीदी गई भूमि के नक्शे पास कराने के लिए अनाप-शनाप रकम वसूलने की बात कर रहा है। जबकि सरकार ने उद्यमियों को कहा था कि वह अपनी जमीन लेकर सीडा से नक्शा पास कराकर उद्योग स्थापित कर सकते है। लेकिन अब हरिद्वार विकास प्राधिकरण उनको परेशान कर रहे हैं।

More Stories
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड के मुकदमें में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम किया घोषित…
सीएमओ आरके सिंह अध्यक्षता में सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन..
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…