छत पर लगे मोबाइल टावर से बैटरी ले उड़ा था अज्ञात चोर, मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने दबोचा अभियुक्त.अभियुक्त के कब्जे से टावर की 22 बैटरी व कुछ बैटरी बेच कर कमाई गई नगदी बरामद।
कोतवाली रानीपुर….दिनांक 29.5.2023 को नील खुदाना ज्वालापुर निवासी विनीत कुमार पुत्र जनेश्वर प्रसाद द्वारा कोतवाली रानीपुर पर लिखित तहरीर दी कि शिवालिक नगर S-163 की छत में लगे एटीसी इंडिया मोबाइल कंपनी के टावर से किसी अज्ञात चोर ने बैटरी चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कार्यालय में मु0अ0सं0 239/23 धारा 379 भादवी पंजीकृत किया गया।चोरी के खुलासे हेतु C.I.U. एवं कोतवाली रानीपुर की संयुक्त टीम गठित की गई। CCTV कैमरा फुटेज एवं मुखबिर की मदद से गठित टीम अथक प्रयासों के पश्चात चोरी की गई 22 बैटरी, कुछ बैटरी बेच कर कमाए गए नगद 19400/- रुपए तथा घटना में प्रयुक्त कार सहित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफल रही। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1-संदीप पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम सड़ाना थाना धौलाना जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश
बरामदगी-
1- 12 अदद बैटरी
2- 10 अदद बैटरी टुटी फुटी
3- बैटरी बेचकर कमाए 19400/rs
4.घटना में प्रयुक्त कार
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
- उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी
- उपनिरीक्षक अमित नौटियाल
- कां0 अजय कुमार
- कां0 सुमित जुयाल
- कां0 गम्भीर तोमर
- काo पदम (C.I.U.)

More Stories
जीएसटी के 9 वर्ष पूर्ण होने और सीए दिवस पर टैक्स बार रामनगर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहें नशीली दवाओं के काले कारोबार हुआ भंडाफोड़: एसटीएफ ने दबोचा शातिर एक तस्कर, एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कलियर क्षेत्र में बड़ी की कार्रवाई,
समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पैैैशकर अखिलेश यादव की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए मांगी दुआएं, 2027 में सीएम बनाने का लिया संकल्प