अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्टोरों पर चला पुलिस का डंडा,एक लाइसेंस पर दो दुकानों से चलाया जा रहा था दवा का कारोबार,दोनो दुकानों पर लगा ताला, ड्रग इंस्पेक्टर को भेजी जाएगी रिपोर्ट
थाना भगवानपुर…माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आज थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत मेडिकल स्टोर्स पर चैकिंग अभियान चलाया गया।कुल 30 केमिस्ट की दुकानों को चैक करने के दौरान शाजिद पुत्र मुमताज अली निवासी सरठेरी भगवानपुर द्वारा एक लाईसेन्स से 02 केमिस्ट की दुकानें (नूर मेडिकल स्टोर के नाम से सिकन्दरपुर व अमन मेडिकल स्टोर के नाम से रायपुर में) खोलने की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर लाईसेन्स को कब्जे पुलिस लिया गया।दोनो दुकान को बन्द कर ताला लगाया गया लाईसेन्स धारक को पूछताछ की जा रही है। लाईसेन्स धारक के विरूद्ध नियमानुसार ड्रग इंस्पेक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…