हरिद्वार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती के नेतृत्व में ड्रग विभाग की टीम ने हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में स्तिथ दवाई की फैक्ट्री का ओचक निरीक्षण किया। जिसमे दूसरी कंपनी का रेपर बदल कर अपनी कंपनी का रेपर लगाया जा रहा था। निरीक्षण करने पहुंची ड्रग्स विभाग अधिकारी अनिता भारती ने कंपनी का चल रहा प्रोडक्शन बंद कर दिया है। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में दवाइया भी खुली पड़ी हुई थी और साथ ही कई दवाइयों के रेपर भी खुले में पड़े हुए थे। ड्रग्स विभाग के निरीक्षण के बाद दवाई फैक्ट्री में हड़कंप मचा रहा। वही दवाइयों की फैक्ट्री में इतनी बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद दवाइयों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती मंगलौर स्थित दवाई फैक्ट्री में निरीक्षण करने पहुंची थी। फैक्टरी में कई महत्त्वपूर्ण दवाइयों खुली पड़ी हुई थी दूसरी कंपनी की दवाइयों को अपनी कंपनी का लेबल देकर तैयार किया जा रहा था। जिसमे ड्रग के सभी नियमों का उलंघन किया गया था। ड्रग्स विभाग की निरीक्षण के दौरान दवाई का प्रोडक्शन को बंद कर दिया है और कम्पनी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दवाई फैक्ट्री में इस तरह की लापरवाही पाए जाने के बाद दवाइयों की कंपनी पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है इससे पहले भी भगवानपुर की एक दवाई फैक्ट्री में डेट बदल कर बाजार में बेची जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग को ऐसी सभी दवाइयों की फैक्ट्री का निरीक्षण करना चाहिए। जिसमे रेपर बदल कर दवाइयों को बाजार में उतारा जा रहा है और मासूम जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती के नेतृत्व में ड्रग विभाग की टीम ने मंगलौर में दवाई की कम्पनी का किया ओचक निरीक्षण….कम्पनी में अनिमित्ताएँ पाए जाने पर कार्यवाई करते हुए चल रहे प्रोडक्शन को कर दिया बन्द…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…