बाल विकास परियोजना ग्राम पूरनपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत…..डॉ0 भीम राव अम्बेडकर भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में…..किशोरी बालिकाओं व अन्य महिलाओं द्वारा किया गया प्रतिभाग…..

हरिद्वार:–बाल विकास परियोजना बहादराबाद के पूरनपुर गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत डॉ0 भीम राव अम्बेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं व अन्य महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल के द्वारा पोषण स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई तथा पोषण किट, स्कूल बैग व वाटर बोतल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल ना जाने वाली किशोरी बालिकाओं की काउंसलिंग की गई व उनको स्कूल जाने के लिए तैयार किया गया। उन 8 किशोरी बालिकाओं को स्कूल बैग दिए गए जिनको स्कूल जाने हेतु तैयार किया गया। 60 किशोरी बालिकाओं को पोषण किट, 10 किशोरी बालिकाओं को स्कूल बैग व 8 किशोरी बालिकाओं को वाटर बोतल वितरण की गई। सुपरवाइजर नीलम रावत के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर सुनीता जोशी के द्वारा अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। सुपरवाइजर शशिबाला के द्वारा टीकाकरण के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ ऑफिसर उपस्थित रही उनके द्वारा किशोरियों को कब कोन से टीके लगाने चाहिए उनका क्या महत्व है के बारे में बताया गया । कार्यक्रम में आंगनवाडी कार्यकत्रियों व सहायिका का विशेष सहयोग रहा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री ओमवती, बालेश, सुमन, वसुधा, डिम्पल, ममता रानी व शर्मिला, सहायिका सपना, रेनू, सुचित्रा, ललिता, पार्वती व ममता उपस्थित रही। वैष्णवी किट प्राप्त करने वाली महिलाओं में गुलशाना, पिंकी व सरिता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर नीलम रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गांव की अन्य महिलाओं के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अंत में जलपान के बाद सुपरवाइजर सुनीता जोशी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

You may have missed