हरिद्वार। हरिद्वार में बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रानीपुर मोड़ से लेकर जिला अस्पताल तक आधे दर्जन से ज्यादे मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया है। मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण के दौरान नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयों का रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है, तो वही ड्रग इंस्पेक्टर ने बड़े मेडिकल स्टोर पर दो फार्मेसिस्ट रखने की हिदायत दी है। आधे दर्जन से ज्यादा मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान देखा गया कि सीसीटीवी कैमरे भी सुचारू रूप से चालू है।वही इस बाबत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि आज रानीपुर मोड़ से लेकर हरमिलाप मेडिकल स्टोर तक 10 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी सुचारू रूप से चालू नहीं थे, जिसको लेकर मेडिकल स्वामी को हिदायत देते हुए सीसीटीवी कैमरे सुचारु रुप से चालू करवाने के लिए कहा गया, ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि जो बड़े मेडिकल स्टोर है उन पर दो फार्मेसिस्ट रखने की हिदायत दी गई।उन्होंने बताया कि दो मेडिकल स्टोर पर दवाइयों का स्टोरेज की साफ सफाई सही नहीं पाई गई है। ओर मेडिकल स्टोर स्वामी को हिदायत दी है की दवाइयों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए दवाइयों का स्टोरेज सही होना चाहिए, बढ़ते हुए तापमान से दवाइयों की गुणवत्ता को बचाने के लिए उन्हें लगातार कोल्ड स्टोरेज देना बहुत जरूरी है, ओर आगे अगर ऐसी लापरवाही मिली तो मेडिकल स्टोर स्वामी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि मेडिकल के औचक निरीक्षण पर नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाले दबाव का रजिस्टर चेक किए गए तो वह मेंटेन किया जा रहा, और उन्होंने बताया की मेडिकल स्टोर स्वामी को हिजायद दी की किसी भी मेडिकल स्टोर पर लापरवाही मिली तो किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने हरिद्वार में कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर…नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयों का रजिस्टर मेंटेन करने व फार्मेसिस्ट रखने की दी हिदायत….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…