हरिद्वार के सिडकुल में आईआईटी रुड़की ने एमएसएमई इनोवेटिव( डिजाइन) स्कीमः इंडस्ट्री एकेडमिया इंटरफेस पर डिजाइन इनोवेशन सेंटर के तहत सिडकुल स्थित एक होटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जहां सिडकुल के उद्यमियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय विनिर्माण क्षेत्र और डिजाइन विशेषज्ञता को एक मंच पर लाना है।
डेवलपमेंट एंड फैसिलिटेशन ज्वाइंट डायेक्टर आरके चौधरी ने कहा कि डिजाइन इनोवेशन में सरकार एक साथ बीस उद्यमियों को पांच दिन तक प्रशिक्षण देगी। सरकार के पास फंड की कमी नहीं है। उन्होंने उद्यमियों से प्रपोजल मांगा है, ताकि प्रशिक्षण के बाद उद्योग लगाएं जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि बहुत सारी चीजें ड्राइंग हो चुकी है। हम उसे एहसास भी नहीं कर पा रहे। क्योंकि हमारे पास तो प्रोडक्ट नहीं है। जो उस डिजाइन को यूज कर रहा है। जब हम प्रोडक्ट को हमारे हाथ में देखेंगे तब हम उस रिसर्च को शायद याद भी ना करें, कि किस बच्चे ने किस इंस्टीट्यूट, किस प्रोफेसर ने बोर्ड डिजाइन एलिमेंट किसी तरह डेवलप किया है। छोटे-छोटे डिजाइन सॉल्यूशंस छोटी इंडस्ट्रीज में भी उस टेक्निकल एक्सपर्टीज से हम लोग एसोसिएट करने लगे।
मंत्रालय ने एमएसएमई अभिनव (डिजाइन) योजना के प्रचार के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में आईआईटी रुड़की को नामित किया है। प्रो.इन्द्रदीप सिंह ने कहा कि हरिद्वार इंडस्ट्री का बड़ा हब है। इंडस्ट्री को सरकार की योजनाओं का फायदा कैसे मिले। उस पर लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे। एमएसएमई मंत्रालय ने कार्यक्रम का बजट जारी किया है।
इस दौरान सिडकुल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, रुड़की आईआईटी डीन प्रो.अक्षय द्विवेदी, जिला उद्योग अधिकारी पल्लवी गुप्ता, डिजाइन इनोवेशन सेंटर आईआईटी रुड़की परियोजना अधिकारी विशाल शर्मा, जगदीश लाल पाहवा, जतिन अग्रवाल, विकास गोयल, आरके चौधरी, मामला सेंगर, अजय दिगम्बर जैन,आर0के0 सुनेजा,अंशिका, पंकज बर्थवान आदि उपस्थित थे।
सिडकुल में आईआईटी रुड़की ने एमएसएमई इनोवेटिव( डिजाइन) स्कीमः इंडस्ट्री एकेडमिया इंटरफेस पर डिजाइन इनोवेशन सेंटर के तहत सिडकुल के गार्डेनिया होटल में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम में….सिडकुल के उद्यमियों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…