पटाखों के गोदाम में विस्फोट प्रकरण में टीम ने दो आरोपी दबोचे…विस्फोटक में आग लगने से गई थी 04 जन की जान, 02 हुए थे घायल…अवैध रूप से विस्फोटक और पटाखों को किया था जमा।
कोतवाली रुडकी….20 फरवरी को कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला कानून गोयान स्थित पंचायती धर्मशाला के पास पटाखे की दुकान व गोदाम में विस्फोट होने के कारण चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 02 व्यक्ति घायल हो गये थे। साथ ही उक्त घटना से आस-पास की दुकानों व संम्पत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा।बिना लाइसेन्स व सुरक्षा के उक्त गोदाम मलिक द्वारा विस्फोट पदार्थों / पटाखों के गोदाम / दुकान को रिहायशी इलाके में चलाकर लापरवाही बरतने पर कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमें में विवेचक ने आज दिनांक 19.03.23 को 02 अभियुक्तों को पटियाला लस्सी रुड़की के सामने से दबोचा गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl…पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 198/2023 धारा- 308/338/304/ 286 भादवि व 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908…
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- आलोक कुमार जिन्दल पुत्र प्रशन्न प्रकाश निवासी म0न0 93 मोहल्ला कानून गोयान रूडकी जनपद हरिद्वार
- आयुष जिन्दल पुत्र सुशील कुमार निवासी उपरोक्त पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी- कोतवाली रुड़की
2-व0उ0नि0 रणजीत खनेडा – कोतवाली गंगनहर
3-हे0कानि0 इसरार- कोतवाली गंगनहर

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…