SSP द्वारा गठित गौरा शक्ति टीम पहुंची Quantum University की छात्राओं के बीच…कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राओं एवं महिला स्टॉफ को सिखाई सेल्फ डिफेंस टेक्निक,नारी को अपनी शक्ति का अहसास होना जरूरी :: एसएसपी अजय सिंह
गौरा शक्ति टीम
बिजली चमकती है तो आकास बदल देती है
आंधी उठती है तो दिन रात बदल देती है
जब गरजती है नारी शक्ति तो
वर्तमान भूगोल और इतिहास बदल देती है
नारी शक्ति को अपनी रक्षा करने हेतु तैयार करने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे Self Defence Techniques Campaign पर काम करते हुए लगातार अलग-अलग स्थानों पर आधी आबादी तक पहुंच बनाकर उनमें मजबूती से खड़ा होने का साहस भर रही हरिद्वार पुलिस ने आज क्वॉटम युनिवर्सिटी रुड़की की 120 छात्राओं तथा कॉलेज महिला स्टॉफ की 25 महिलाओं को सेल्फ डिफेंस स्कील्स की प्रेक्टिकल जानकारी दी।
महिला सुरक्षा से संबंधित इस कार्यक्रम में टीम ”गौरा शक्ति” द्वारा उपस्थित छात्राओं को महिला अपराधों व उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने के साथ-साथ मुश्किल हालात से निपटने व आवश्यकता पड़ने पर Uttarakhand Police App के SOS बटन को क्लिक कर सहायता प्राप्त करने की भी जानकारी दी गई।
उक्त अवसर ”गौरा शक्ति टीम” के साथ-साथ थाना भगवानपुर से उ.नि. पुनीत दनोसी तथा Quantum University रुड़की के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
”गौरा शक्ति टीम”
- म.का. हेमा धस्माना
- म.कां. मंजीता
- म.का. सुष्मिता
- म.का. रितु शर्मा

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…