एकम्स ग्रुप ने टीबी मरीजों को वितरित किया पोषण आहार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम प्रोजेक्ट नि-क्षय के अंतर्गत एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के तहत 100 टीबी मरीजों के लिए निःशुल्क पोषण आहार किटो का वितरण किया गया। प्रत्येक पोषण आहार किट में दलिया, मूंग दाल, रिफाइंड आयल और मूंगफली दाना शामिल है।एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कहा कि एकम्स अपने समाज के प्रति सामाजिक जिमेदारियो के लिए सदैव प्रतिवद्ध है। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है जिसके लिए नियमित उपचार एवं दवा के साथ पोषण आहार लेना अति आवशयक है।इस अवसर पर डा० मनीष दत्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने सभी को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी एवं टीबी मरीजों को समय – समय पर अपनी स्वास्थ जाँच करने को कहा एवं निःशुल्क पोषण आहार किटो का वितरण के लिए एकम्स ग्रुप का धन्यवाद् किया।इस अवसर पर डा० आर के सिंह, श्री अनिल नेगी एकम्स से उप महा प्रबंधक श्री के डी शर्मा, विवेक, नितिन, राजेश, पारुल, उपेंद्र, उज्वल आदि उपस्थित थे ।


More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…