हरिद्वार:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बुधवार को लक्सर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, कोतवाली परिसर समेत कर्मचारियों के बैरक की साफ-सफाई का जायजा लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 2 बजे लक्सर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने असलहा मुंशी से जानकारी ली। इसके बाद वह कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने कंप्यूटर सीसीटीएनएस से कंप्यूटर में फीड डाटा की जानकारी ली। सीसीटीएनएस ऑपरेटर ने सभी सवालों का सही जवाब दिया। साथ ही कंप्यूटर कक्ष की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई। एसएसपी ने सीसीटीएनएस ऑपरेटर मोहम्मद आमिर मनोज़ मलिक भूपेन्द्र सिंह को सराहनीय कार्य करने पर शाबासी दी। इसके बाद उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेख राजकीय संपत्ति रजिस्टर ई-एफआइआर चोरी हुए वाहनों की बरामदगी बढ़ाने एससी-एसटी से संबंधित मुकदमे में मुआवजे की कार्रवाई गैंगस्टर व टाप टेन अपराधियों पर कार्रवाई करने हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोतवाली प्रभारी को घटना स्थल का निरीक्षण करने विवेचना का त्वरित निस्तारण, आगंतुक की समस्या का त्वरित निस्तारण और कोतवाली परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। वही वार्षिक निरीक्षण के दौरान हेड कांस्टेबल से पदोन्नत हुए एएसआई संजीत नौटियाल के कंधों पर सितारे लगाएं।वार्षिक निरीक्षण में सलामी उपनिरीक्षक बबलू सिंह चौहान हेड कांस्टेबल हमीद खान कांस्टेबल मनोज भोपाल मनदीप नेगी दीपक प्रकाश चंद मनोज डोभाल पुलिस कर्मियों द्वारा दी गई। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा उप निरीक्षक नीरज सिंह रावत मनोज नौटियाल अनिल रावत गीता चौहान हरीश गैरोला प्रेम प्रकाश शाह नरेन्द्र तोमर माल खाना मोहर्रिर दिनेश ताजवर सिंह हेड कांस्टेबल सीसीटीएनएस मोहम्मद आमिर मनोज मलिक भूपेंद्र सिंह दीपक ममगई अनिल शहजाद अली दिनेश कुँवर आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,