हरिद्वार:–लक्सर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम सेठपुर में एक बुजुर्ग महिला को एक तांत्रिक द्वारा अपने वशीकरण में लेकर घर में गढा हुआ सोना निकालने का लालच देकर कर उक्त बुजुर्ग महिला से पांच हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। जिस के सम्बन्ध में बुजुर्ग महिला के पुत्र अनिल कुमार द्वारा कोतवाली लक्सर पर तहरीर देकर तथाकथित तांत्रिक साजिद के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
मुकदमा दर्ज होते ही लक्सर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फर्जी तांत्रिक साजिद पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला रेतीवाला कस्बा कैराना जिला शामली उत्तर प्रदेश को सोमवार को बहादरपुर खादर फाटक के पास से गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से वृद्ध महिला से धोखाधड़ी कर वसूले गए रुपयों में से तीन हजार रुपये बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी
साजिद पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला रेतीवाला कस्बा कैराना जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है बरामद रकम
तीन हजार रुपये वृद्ध महिला से धोखाधड़ी कर प्राप्त किये हुए आरोपी के पास से बरामद किए आरोपी तांत्रिक साजिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पुलिस टीम में शामिल श्री अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर उपनिरीक्षक नीरज रावत, चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर हैङ कांस्टेबल दिनेश कुँवर कॉन्स्टेबल ध्वजवीर सिंह आदि पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
धोखाधड़ी करने वाले तांत्रिक को लक्सर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…..बुजुर्ग महिला से घर के आंगन में दबा पुराना सोना निकालने के नाम पर धोखाधड़ी करना पड़ा भारी…..

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…