मजहर नईम नवाब उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग राज्य मंत्री स्तर की अध्यक्षता में जन जानकारी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को विकासखण्ड लक्सर के सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा विभागवार संचालित योजनाओं की प्रगति एंव उनसे जनता को होने वाले लाभों के विषय में जानकारी ली गईl उपाध्यक्ष द्वारा केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारीगणों को योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाने के निर्देश दियेl उपाध्यक्ष द्वारा बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियो को अग्रिम बैठक में विभागीय योजना की समस्त सूचनाओं सहित उपस्थित रहने के निर्देश भी दिये।बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा स्वंय सेवी संस्था द्वारा विभाग से प्रशिक्षण कराते हुये मुख्यमंत्री योजनाओ में प्रशिक्षक के रूप में सम्मिलित करने तथा रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिये l
लक्सर विकासखण्ड सभागार मे इस अवसर पर क़ृषि अधिकारी उद्यान अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी युवा कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग शिक्षा विभाग नगर पालिका लक्सर खण्ड विकास अधिकारी लक्सर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में…..जन जानकारी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड लक्सर के सभागार में एक समीक्षा बैठक हुई आयोजित….

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…