कार सवार युवकों द्वारा मोबाइल और कैश लूट प्रकरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा।अंधेरी रात में लिफ्ट देने के बहाने युवक से अज्ञात कार चालकों ने की थी लूट,युवक को धमकाकर मोबाइल से की गई थी 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन,पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त कार,मोबाइल व ₹18800/- नगदी सहित 02 आरोपी दबोचे।कोतवाली रानीपुर
18 फरवरी को रात्रि बस अड्डे से लिफ्ट देकर करीब 1:30 बजे रानीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बाल मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे मैदान में 02 कार सवार व्यक्तियों द्वारा युवक को धमकाकर 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करवाने तथा तत्पश्चात युवक से मोबाइल व नकदी लूट लेने के संबंध सम्बन्धी प्रकरण का कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।घटना के खुलासे के लिए जुटी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए दिनांक 19-02-2223 को सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे से द्वारा 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार मारूति आल्टो, लूटे गये सैमसंग मोबाइल व 18800/- नकदी के साथ दबोचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।……गिरफ्तार अभियुक्त—-जयदेव पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर..2-देव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त …..बरामदगी….1- घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो
2- लूटा गया मोबाइल सैमसंग ए-12
3- 18800₹ नकद…….पुलिस टीम में,
1.निरी0 नरेंद्र सिंह बिष्ट
2.व0उ0नि0 आनन्द सिंह मेहरा
3-उ0नि0 नितिन चौहान
4- उ0नि0 मनोज सिरोला,कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी,कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट,कांस्टेबल ताजवर,कांस्टेबल स्वराज स्वराज शामिल रहे।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार सवार युवकों द्वारा मोबाइल और कैश लूट प्रकरण का खुलासा कर…घटना में प्रयुक्त कार,मोबाइल फोन व नगदी सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार……

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…