हरिद्वार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी हो रही थी। चोरों को पकड़ने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने विशेष टीम का गठन किया था। इस पर टीम ने 15 बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जबकि मौके का फायदा उठाकर दो आरोपी फरार हो गये।एसपी देहात स्वप्नल किशोर ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से बाइक चोरी करने वाले गिरोहों के बारे में सूचना मिली। इस पर लक्सर पुलिस टीम द्वारा सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल द्वारा बेगम पुल पर चैकिंग अभियान चलाया गया और एक मोटरसाइकिल पर पांच संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया परन्तु दो आरोपी गन्ने के खेत का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे वही पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पल्सर बाइक बरामद किया गया। तथा गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से कुल 15 मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा बरामद करने में सफलता हासिल की एसपी देहात स्वप्निल किशोर ने बताया कि भगतनपुर निवासी अंकुश सैनी एवं उसका साथी गौरव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी भोवा पुर राहुल कुमार पुत्र इलम सिंह उर्फ सुरेन्द्र निवासी गली नम्बर दो वार्ड नम्बर 19 राज विहार कालोनी भारत माता चौक सहारनपुर हाल निवासी सिडकुल व फरार आरोपी रोहतास पुत्र सुगम पाल निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर नवाब पुत्र यामीन निवासी खड़ंजा कोतवाली लक्सर अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी कर सस्ते दामो में बेच देते थे। इन आरोपितों से कोतवाली लक्सर में दर्ज 7 चोरी के अपराध के आधार पर अलग-अलग स्थान एवं समय पर चोरी की बाइक बरामद किया गया। वहीं 2 मुकदमे थाना कलियर में दर्ज चोरी के मामले में भी बाइक बरामद किया गया। शेष 5 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपियों के द्वारा कराई गई कुल 15 मोटरसाइकिल बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों में भगतनपुर निवासी अंकुश सैनी एवं उसका साथी गौरव कुमार पुत्र सुखपाल निवासी भोवा पुर राहुल कुमार पुत्र इलम सिंह उर्फ सुरेन्द्र निवासी गली नम्बर दो वार्ड नम्बर 19 राज विहार कालोनी भारत माता चौक सहारनपुर हाल निवासी सिडकुल व फरार आरोपी रोहतास पुत्र सुगम पाल निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर नवाब पुत्र यामीन निवासी खड़ंजा कोतवाली लक्सर शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस कार्रवाई में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर अमरजीत सिंह सुल्तानपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल मेन बाजार पुलिस चौकी प्रभारी नीरज सिंह रावत पुलिस चौकी रायसी प्रभारी प्रवीण बिष्ट हेड कांस्टेबल हमीद खान पंचम प्रकाश दिनेश कुवर मोहम्मद आमिर कांस्टेबल अजीत तोमर गंगा सिंह गंभीर सिंह अरुण कुमार आदि पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
लक्सर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर,15 बाइकें की बरामद,तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार….

More Stories
उत्तराखण्ड एसटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही –हत्या के प्रयास और लूट की घटना कर फरार 25000/-रूपये के ईनामी बदमाश को मथुरा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार…
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की सख्ती अपराधियों के मंसूबो पर पड़ रही भारी, 25 हजार का ईनामी शातिर आरोपी आया ऋषिकेश पुलिस की गिरफ्त में, गिरफ्तारी से बचने को लगातार बदल रहा था ठिकाने,
ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाई, कलियर क्षेत्र में गाँव का माहौल ख़राब करने वाले 7 महिला सहित 4 पुरुष कुल 11 लोगों पर की गई कार्यवाई,शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर हुई कहासुनी से पैदा हुआ विवाद…