तनवीर अली हरिद्वार:-लक्सर जनपद हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंडाखेड़ा में जहां पर गत दिवस पूर्व एक 80 वर्षीय महिला को उसी के घर में गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इसके लिए स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम और सर्विस लाइन टीम का गठन किया था।
इस पूरे प्रकरण का आज खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों में महिला का पड़ोसी है। इनको पता था कि महिला घर में अकेली रहती है। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अपनी कुंठा के चलते महिला की निर्मम हत्या कर दी थी। और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्या में इस्तेमाल होने वाली चुन्नी व कमीज भी बरामद की गई है। आरोपी द्वारा पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि उसके पिताजी राजेंद्र पिछले 15 सालों से कैलाशो देवी की देखभाल करते थे। कैलाशो देवी के पति मनीराम की मृत्यु वर्ष 2004 में हो गई थी कैलाशो देवी की कोई संतान नहीं थी। वह मेरे पिताजी राजेंद्र पर बहुत विश्वास करती थी कैलाशो देवी के बैंक से पैसे निकालने में जमीन संबंधित सभी काम मेरे पिताजी ही करते थे। परेशानी रहने के कारण मेरी मां को कैंसर हो गया और मेरी मां की मृत्यु हो गई थी कैलाशो देवी के कहने पर कई बार मेरे पिता ने मेरी मां के साथ गाली गलौज व मारपीट भी करते थे। मेरी माता मौत का कारण भी कैलाशो देवी है।मैं अपने पिताजी के सामने ना तो कुछ कह सका और ना ही कुछ कर सका इसलिए खाना हमारे घर खाने आती थी। तो मेरी पत्नी को बांझ कहती और गाली गलौज करती थी दिनांक 4 जून को कैलाशो देवी सुबह हमारे घर पर आई और पिताजी को दिए पैसे वापस मांगने लगी। इसी बात को लेकर हमारे बीच कहासुनी भी हुई बाद में शाम के समय भी कैलाशो देवी हमारे घर पर आई और फिर पैसे मांगने की बात दोराई मुझे बहुत गुस्सा आया लेकिन उस समय में कुछ ना कर सका।परन्तु रात्रि में 5 जून को राहुल पुत्र मनीराम ने कैलाशो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के खुलासे में पुलिस टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज सिरौला उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल अंकुर शर्मा यशवीर सिंह नेगी विनोद भट्ट संजय रावत कॉन्स्टेबल अब्बल सिंह बलबीर सिंह विवेक गुंसाई वीरेन्द्र मनोज मलिक तथा एसओजी टीम प्रभारी जहाँगीर अली हेड कांस्टेबल अहसान अली कानि जाकिर हुसैन सुरेश रमोला नितिन कपिल महिपाल आदि ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी को धर दबोचा तथा सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,