तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित हरे राम इंटर कॉलेज के के पास खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि बस में विस्फोट होने लगी। जिस जगह पर ये हादसा हुआ उसके थोड़े ही नजदीक हरे राम इंटर कॉलेज स्थित है, इसके आसपास और भी कई बसें खड़ी हुई थी लेकिन गनीमत रहेगी वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कोविड कर्फ्यू के चलते स्कूल कॉलेज बंद पड़े हुए है और जनहानि इस हादसे में नही हुई है। वही पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्कूल के पास खड़ी बस में आग लगने से अफरा तफरी….दमकल विभाग ने बमुश्किल पाया आग पर काबू….टला बड़ा हादसा…


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,