तनवीर अली हरिद्वार।
कुंभ-2027: विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, धरातल पर उतरीं मेलाधिकारी सोनिका
- बैरागी कैंप, दक्षद्वीप और हरिद्वार बाईपास का किया औचक निरीक्षण
- कुंभ से पहले हरिद्वार बाईपास चालू करने और NH-74 के लंबित कार्य प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश
हरिद्वार (विशेष संवाददाता):
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेला क्षेत्र में स्थायी अवस्थापना विकास कार्यों के साथ-साथ अब अस्थायी व्यवस्थाओं ने भी अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मेला प्रशासन ने शिविरों की स्थापना, अस्थायी बस अड्डों, पार्किंग स्थलों और संपर्क मार्गों को तैयार करने का काम तेज कर दिया है। विभिन्न सेक्टरों में शिविरों के लिए तय मेला भूमि की साफ-सफाई और समतलीकरण के साथ बिजली, पेयजल व अन्य जन-सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने गुरुवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, हरिद्वार बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग-74 के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही सुरक्षा और आवागमन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समतलीकरण व जन-सुविधाओं पर जोर
मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप एवं दक्षद्वीप में चल रहे ड्रेसिंग-लेवलिंग (समतलीकरण) कार्य, अस्थायी सड़कों के निर्माण तथा बिजली व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिविरों की भूमि समय से तैयार हो ताकि कुंभ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
अस्थायी बस अड्डा व पार्किंग
दक्षद्वीप में प्रस्तावित अस्थायी बस अड्डे का निर्माण जल्द पूरा करने और यातायात को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हद्दीपुर में प्रस्तावित पार्किंग स्थल और वहां तक पहुँचने वाले मार्गों व पुलों से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र निपटाने को कहा गया।
NHAI को सख्त निर्देश
एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना और फ्लाईओवर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ शुरू होने से पहले बाईपास को यातायात के लिए हर हाल में शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएच-74 पर अंजनी चौकी के पास स्पष्ट साइनेज लगाने और चिड़ियापुर के निकट रुके हुए फ्लाईओवर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश व राजेश गुप्ता सहित एनएचएआई व जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कुम्भ मेला 2027: सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की एसओपी का पुनः परीक्षण करने के निर्देश, आईजी) कुम्भ मेला, डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मेला पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक…
उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई: आशारोड़ी चेक पोस्ट पर 1 किलो 108 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार- कसोल से लाकर देहरादून में सप्लाई करने की फिराक में था आरोपी, STF और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, एसएसपी STF अजय सिंह के निर्देश पर राज्य को नशामुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी…
लक्सर में जानलेवा फायरिंग का आरोपी पारस अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित दबिश, भागने की फिराक में था आरोपी, एक अन्य आरोपी पहले ही भेजा जा चुका है जेल, कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद…