लूट की झूठी सूचना देना पड़ा मंहगा, हाथ जोड़ माफी मांगते नजर आए आरोपी।कॉलकर्ता ने भुगता ₹10,000/- का जुर्माना, साथियों का भी किया गया पुलिस एक्ट में चालान।31 जनवरी को डायल 112 (पुलिस कन्टोल रुम) पर कॉलर राहुल द्वारा सूचना दी गयी कि उसके साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा लूटपाट की गयी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी की तो पता लगा कि पूरा मामला कॉलर तथा उसके अन्य 03 साथियो का आपसी लेन-देन का था।लूट की सूचना झूठी पाए जाने पर चारों आरोपियों को थाना सिड़कुल लाकर कॉलर राहुल का ₹10000/- का तथा अन्य साथियों का 250 – 250 रुपये का पुलिस एक्ट में चालान कर आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। 1- राहुल पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 गली न0-6 शिव विहार करावल नगर थान करावल नगर दिल्ली (कॉलर)…2- विनय पुत्र टिटू सिंह नि0 शिव विहार करावल नगर थान करावल नगर दिल्ली।….3- इनातुल्ला पुत्र फरीद नि0 रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार।….4- इशरार पुत्र जमील अहमद नि0 सुभाष नगर थाना ज्वालापुर हरिद्वार
शराब पीकर लूट की झूठी सूचना देना पड़ा मंहगा…….सिडकुल पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर….एसएसपी के निर्देश पर पुलिस एक्ट में कार्यवाई कर किया चालान….

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…