समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उन्होंने हरिद्वार और पौड़ी जिले के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की। उनके द्वारा सपा के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष रहे सुमित तिवारी को हरिद्वार का और सुभाष नेगी को पौड़ी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान शंभू प्रसाद पोखरियाल ने दावा किया कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी और 2024 लोकसभा चुनाव में भी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी से किनारा करते हुए कहा कि वो उनका निजी बयान था जिसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वही पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर सुमित तिवारी ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी निकाय चुनाव से पहले वो पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी को मिली हरिद्वार जिले की कमान…प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने जिला अध्यक्ष किया नियुक्त…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…