उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद में फस्र्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण आयोजित किया गया कार्यक्रम…….सड़क दुर्घटना में सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने में फस्र्ट रिस्पोंडर की होती है महत्वपूर्ण भूमिका…..

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद में फस्र्ट रिस्पोंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडिट, वाहन चालक विद्यालय के छात्र/छात्राओं तथा प्रवर्तन दलों के सदस्यों समेत जिला अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय और परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।.
इस मौके पर हरिद्वार परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाने में फस्र्ट रिस्पोंडर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने कहा कि फस्र्ट रिस्पोंडर का व्यावसायिक प्रशिक्षण होना बहुत जरूरी है क्योंकि जिस किसी ने भी व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया होगा, वह दुर्घटना के समय किस व्यक्ति को सबसे पहले किस तरह की सहायता पहुंचाने की आवश्यकता है, यह निर्धारित करते हुये फस्र्ट एड उपलब्ध कराता है, जिससे दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति के जीवन को बचाने में काफी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि आप सभी इस प्रशिक्षण को तनमयता तथा शिद्दत से लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ जरूरतमन्दों को मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे आर0टी0ओ0 देहरादून इंफोर्समेंट शैलेश तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है। इस संख्या को हम जागरूकता तथा प्रशिक्षित फस्र्ट रिस्पोंडर के माध्यम से कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को जिस तरह के मदद की आवश्यकता होती है, उसे जरूर उपलब्ध करानी चाहिये।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के समय पीड़ित व्यक्ति को जिस तरह के मदद की आवश्यकता होती है, उसे जरूर उपलब्ध करानी चाहिये।
इस मौके पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय रोशनाबाद पहुंचने पर जिलाधिकारी को पर्यावरण के संरक्षणार्थ पौधा भेंट किया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) श्री रत्नाकर सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) सुश्री रश्मि पन्त सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may have missed