गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस फोर्स सड़क पर उतरी हुई है। सार्वजनिक स्थान, होटल, लॉज, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग कर रही है।गुरुवार को गणतंत्र दिवस है। इसको देखते हुए शहर कोतवाली पुलिस के अलावा एलआईयू की टीमें भी लगातार सघन चेकिंग में जुटी है। होटल, लॉज, धर्मशाला संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि किसी भी संदिग्ध के ठहरने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। हरकी पैड़ी पर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। डॉग स्कवॉयड एवं बम निरोधक दस्ता रोजाना चप्पा चप्पा खंगालने में जुटा है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सघन चेकिंग जारी है। जिले की सीमाओं से लेकर शहर के अंदर भी चौपहिया वाहन की चेकिंग की जा रही है। एक-एक वाहन को रोककर पुलिस वाहन से लेकर सामान तक खंगालने में जुटी है। जिले की सीमा चिड़ियापुर, नारसन बॉर्डर और सहारनपुर सीमा पर राउंड द क्लॉक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि किसी संदिग्ध वस्तु या वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।जिससे कोई भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
गणतंत्र दिवस पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर से देहात तक पुलिस फोर्स उतरी सड़कों पर…..सार्वजनिक स्थान,होटल, लॉज,धर्मशाला,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चलाया चेकिंग अभियान….

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…