नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,नशा तस्कर हुए पुलिस की कार्यवाही से परेशान, पुलिस की नजरों से बचकर निकलना नहीं है आसान,464 ग्राम अवैध चरस के साथ दबोचे 02 नशा तस्कर….माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को धरातल पर सफल बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत करते हुये नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त कर आम जनमानस एवं युवा पीढ़ी को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सोहलपुर सिकरोड़ा थाना कलियर निवासी अभियुक्त कृष्णपाल पुत्र धर्मवीर व कुशलपाल पुत्र सूरजा को दबोच कर क्रमशः 241 ग्राम व 223 ग्राम अवैध चरस बरामद की। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में,
1- SHO रुड़की देवेंद्र सिंह चौहान
2- SSI प्रदीप तोमर
3- SI नितिन बिष्ट
4- C. प्रवीण
5- C. राजेश
6- C. प्रदीप शामिल रहें।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,