प्रदेश मे उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा अपराधियों की धर पकड़ लगातार जारी है। जहां पर एक तरफ जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद हरिद्वार पुलिस के द्वारा कानून के विरूद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ निरन्तर निरोधात्मक की जा रही है तथा अपराधियों को दिन प्रतिदिन जेल भेजा जा रहा है जिससे हरिद्वार की जनता में निश्चित ही पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं पर दूसरी ओर गढ़वाल रेंज स्तर पर गठित उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार के द्वारा भी गौतस्करों एवं गौहत्यारो के विरुद्ध लगातार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। उप निरीक्षक आशीष कुमार गढ़वाल स्तर की उक्त टीम उत्तराखण्ड गोवंश स्क्वाड में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल रेंज के आदेशानुसार जनवरी 2022 में नियुक्त हुए हैं जिनके द्वारा दिसंबर 2022 तक कुल 196 गौतस्करों एवं गौहत्यारो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं तथा लगभग 88 पशुओं को हत्या से बचाकर सुरक्षित स्थान गौशाला में भिजवाया गया है उक्त उप निरीक्षक आशीष कुमार एवं उक्त टीम द्वारा निरंतर गौतस्करों एवं गौहत्यारों की विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही जारी है। जिसके चलते उक्त उप निरीक्षक आशीष कुमार एवं उक्त टीम को गौशाला सभा चावमंडी रुड़की एवं अन्नकूट आश्रम हरिद्वार के द्वारा सम्मानित भी किया गया है तथा मीडिया कर्मी एवं सम्मानित जनता के द्वारा उक्त उप निरीक्षक के कार्यों की सराहना कर भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। उक्त उप निरीक्षक आशीष कुमार के कार्यों को देखते हुए वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर दिए जाने वाले सराहनीय सेवा पदको में उप निरीक्षक आशीष कुमार को नामित किया गया है। जिनको 26 जनवरी 2023 को पुलिस मुख्यालय जनपद देहरादून में प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार के द्वारा सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। जिससे निश्चित ही उक्त उप निरीक्षक आशीष कुमार के मनोबल में वर्द्धी होगी तथा पूरी टीम का मनोबल बढ़ेगा।
गढ़वाल स्तर की टीम उत्तराखण्ड गोवंश स्क्वाड में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार को……गौतस्करों पर लगाम कसने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मिलेगा सराहनीय सेवा पदक…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,