हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के जुर्स कन्ट्री स्थित विज्डम ग्लोबल स्कूल के आफिस से गत दिनांक 28 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा आफिस की आलमारी से नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में स्कूल संचालक शशिभूषण चौहान पुत्र द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी जिसका पुलिस द्वारा आज खुलासा किया गया। जिसमें विज्डम ग्लोबल स्कूल के ऑनर यू.सी. जैन के पूर्व ड्राईवर आनंद सिंह व अन्य अभियुक्त मनोज चंद को उक्त चोरी की घटना में चोरी हुई नगदी में से खर्च करने के बाद बचे ₹4,62,000/- व मोटरसाइकिल होण्डा साईन सहित गिरफ्तार किया गया।खुलासे में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि “मेज की दराज में बडी मात्रा में पैसा मौजूद रहने की बात से वाकिफ पूर्व ड्राईवर” चार पॉच महीने पहले यहाँ से नौकरी छोडकर दिल्ली चला गया था तथा वहीं टैक्सी ड्राईवर के रुप में कार्य कर रहा था। काफी लोगों का कर्ज होने के चलते आरोपी आनंद सिंह ने अपने साथी मनोज चंद के साथ मिलकर सारी योजना तैयार की और घटना को अंजाम दिया। स्कूल के बीच के गेट पर गार्ड न होने की जानकारी भी आरोपियों के लिए फायदेमंद साबित हुई।वारदात के बाद दोनों आरोपी तीन लाख रु0 अपने साथ ले गये और बाकी पैसे उन्होंने नहर पटरी के किनारे जमीन के नीचे छिपा दिये। दिल्ली पहुंच ढाई लाख रु0 मनोज ने अपने पास रखे तथा 50 हजार रु0 आनन्द अपने पास ले गया। बंटवारे में हाथ लगे पैसों से अभियुक्त मनोज ने 01 लाख 02 हजार कीमती मोटर साईकिल (होण्डा साईन) तथा 15 हजार का मोबाइल फोन (रेडमी 5जी) खरीदा तथा ₹1,00,000/- अपने बैंक खाते में जमा किये थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- आनंद सिंह पुत्र खीम सिंह पता ग्राम मटयानी थाना पंचेश्वरजिला चम्पावत उम्र-39 वर्ष
2- मनोज चंद पुत्र त्रिलोक चंद निवासी ग्राम चमदेवल थाना लोहाघाट जिला चम्पावत उम्र- 40 वर्ष……बरामद माल का विवरण-
(1) नगदी ₹4,62,000/-
(2) खरीदी गई मो0सा0 हौण्डा साईन (कीमत ₹102000/-)
(3)चोरी के पैसों से खरीदा हुआ मोबाइल फोन रेडमी 5जी (कीमत ₹15000/-)……नोट- अभियुक्त मनोज द्वारा चोरी के पैसों में से 01 लाख रु0 अपने बैंक खाते में जमा कराये गये हैं।…….पुलिस टीम में,
1- SHO ज्वालापुर आर0 के0 सकलानी
2- SSI संतोष सेमवाल
3- SI सुनील रमोला (चौकी प्रभारी बाजार)
4- HC अनूप
5- HC अनिल भट्ट
7- C. 808 हसलवीर
8- C. 607 नितुल यादव
9- C. 1360 नरेन्द्र राणा
10- C. 768 विरेन्द्र चौहान
11- C. 120 वीर सिंह
12- C. 732 गणेश तोमर
13- C. 834 अशोक
14- C. 703 विक्रम तोमर
15- C. 202 सुखदेव
16- C. 303 विरेन्द्र
17- C. पदम (सी.आई.यू. हरिद्वार)
18- C. नरेन्द्र (सी.आई.यू. हरिद्वार) शामिल रहें।

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…