हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत एक एल्मुनियम फैक्ट्री (जो पहले लेलोड नाम से थी) में अज्ञात लगभग 8-10 बदमाशों द्वारा फैक्ट्री कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को तत्काल न देते हुए सुबह देर से बताते हुए न्यूनीकरण (चोरी) होना बताया। जिस पर जनपद में कानून व्यवस्था में लगातार सुधार कर रहे एसएसपी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा अपने स्तर से कंपनी में डकैती की घटना की “सही जानकारी” कर थानाध्यक्ष सिडकुल निरीक्षक प्रमोद उनियाल व रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान को “घटना छुपाने एवं अपराध को कम करके बताने पर” तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।इसके साथ ही पूर्व प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल को घटना के अनावरण होने तक पुलिस लाइन से दबिश टीम में लगाया गया है।घटना के खुलासे हेतु पुलिस की विभिन्न टीमें प्रयासरत हैं।
सिडकुल की कम्पनी ने बदमाशों ने दिया डकैती की घटना को अन्जाम…. एसएसपी अजय सिंह ने थाना प्रभारी सहित नाइट ऑफिसर को किया लाइन हाजिर….

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…