हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र के ऑटोमेटिक एलुमिनियम फैक्ट्री से तमंचे की नोक पर 35 लाख की डकैती डालने वाले चार अभियुक्त को पुलिस ने चंद घंटो में ही सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है साथ ही डकैती का माल भी रिकवर कर लिया गया है। रविवार को 7 युवकों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित ऑटोमेटिक एलमुनियम कंपनी से 7 अभियुक्तों ने तमंचे की नोक पर फैक्ट्री में डकैती डालकर करीब 35 लाख के माल की घटना को अंजाम दिया था डकैती की सूचना मिलते ही एसएसपी द्वारा एक टीम गठित की गई। वही पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चार अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से गिरफ्तार कर डकैती का माल भी बरामद कर लिया है तो वही 3 अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह का कहना है देर रात्रि सिडकुल थाना क्षेत्र में एलमुनियम की कंपनी में 7 बदमाश आए जिन्होंने तमंचा और चाकू की बल पर कंपनियों के कर्मचारियों को बंधक बना कर 35 लाख का माल लूट कर ले गए थे सूचना पर तत्काल टीमें बनाई गई थी जिनमें 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और सभी लोग सहारनपुर के गंगो के रहने वाले हैं।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1- आसिफ उर्फ पुष्पा पुत्र इस्माइल हाल निवासी किरायेदार इस्लाम टैंट वाले के कमरे मे अहबाबनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार स्थाई निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उ0प्र0
2- गुड्डू पुत्र नवाब निवासी किरायेदार रसूलपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उ0प्र0 स्थाई निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उ0प्र0
3- अमजद पुत्र सलीम उर्फ कालू हाल निवासी कल्लू ठेकेदार का मकान अहबाबनगर ज्वालापुर हरिद्वार स्थाई निवासी ग्राम ढलावली थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उ0प्र0
4- फरमान पुत्र महबूब उर्फ काला निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0…………….. आपराधिक इतिहास
1-अभियुक्त फरमान थाना सिड़कुल में दर्ज चोरी एवं नकबजनी सम्बन्धित मु.अ.सं. 55/22 धारा 457, 380, 411, 34 भा.द.वि. में पूर्व में जेल जा चुका है।
2-अभियुक्त गुलफाम हत्या सम्बन्धित मुकदमें में पूर्व में जेल जा चुका है।
अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।…………….. फरार अभियुक्त-
1-गुलफाम उर्फ फाना पुत्र शमशाद
2-शोएब पुत्र शाहीन उर्फ दद्दू
3-मोहसिन पुत्र निसार
समस्त निवासी ग्राम पखनपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0।……….पुलिस टीम में,
1-SHO सिडकुल रमेश तनवार
2-निरीक्षक प्रमोद उनियाल (पुलिस लाईन हरिद्वार)
3-SSI शहजाद अली
4-SI विकास रावत
5- SI बलवन्त सिह
6-HC 101 सुनील सैनी
7-का0 1338 चन्द्रमोहन
8-का0 234 सतेन्द्र
9-का0 640 गजेन्द्र
10-का0 660 दीपक दानू
11-का0 1394 करम सिंह
12-का0 446 राकेश तिवारी
13-का0 उमेश (सीआईयू हरिद्वार)
14-का0 नरेन्द्र (सीआईयू हरिद्वार)
15-का0 चालक निलय यादव थाना सिडकुल शामिल रहें।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…