हरिद्वार:–डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से भेल सेक्टर दो के समीप गुरु नानक एकेडमी स्कूल में मनाया गया। महिलाओं और बच्चों की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने कहा कि व्यापारी हित ही एसोसिएशन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जिसे सभी के सहयोग से पूरा करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटर्स आर्थिक प्रगति में सहयोग करने के साथ समय समय पर सामाजिक सेवाओं में भी योगदान करते हैं। उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर व्यापारी सजग हैं। समय समय पर शासन प्रशासन के सहयोग से जनजागरूकता अभियान भी संचालित करते हैं।व्यापारी हित ही एसोसिएशन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कोहली एवं महामंत्री नितिन शर्मा ने कहा कि सामाजिक दायित्व को डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन अच्छे से निभाती चली आ रही है। उपभोक्ताओं एवं व्यापारियों में समन्वय होना चाहिए। पारिवारिक कार्यक्रम समाज में समरसता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मनोज अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जीएसटी के ज्वांइट कमिश्नर अजय कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर वीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर रजनीकांत साही, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनीष भट्ट, प्रधान लिपिक लीलाधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने सभी को वार्षिकोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर रूपेश अग्रवाल, सुनील अरोड़ा, अतुल गोयल, सुरेश साहनी, संजय बजाज, दीपक कंसल, अभिषेक बाटला, शुभम अग्रवाल, राजीव चड्ढा, अभिषेक अग्रवाल, अभितेष गुप्ता, अजय खुराना, अमित अरोड़ा, इन्द्रजीत, संध्या जोशी, राजकुमार अरोड़ा, दाऊदयाल अग्रवाल, हरप्रकाश, मनोज अग्रवाल, यशपाल मक्कड़, वीरेंद्र चड्ढा आदि मौजूद रहे।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…