हरिद्वार: डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक मा. सासद हरिद्वार ने बृहस्पतिवार को वंदना कटाारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में तीन दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय आमंत्रण बालिका हाकी प्रतियोगिता -2023 का उदघाटन किया, जिसमें आठ जनपदों -देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौढ़ी तथा उधमसिंह नगर की हाकी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने इस अवसर पर आवासीय बालिका छात्रावास के खिलाडियों हेतु सांसद निधि से एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. सासद हरिद्वार डा0 रमेश पोखरियाल निशंक ने हाकी खिलाडी सुश्री वंदना कटारिया का जिक्र करते हुए कहा कि सुश्री वंदना कटारिया ने हॉकी के क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम ऊॅचा किया है l उन्होंने इस मौके पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को भी याद किया , जिन्होंने पूरी दुनिया में हॉकी में भारत का नाम रोशन किया l उन्होंने बालिकाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकायें हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया अभियान‘ के तहत प्रतिभाओं को उभारनें का अभियान चलाया है, जिसके तहत प्रदेश स्तर पर जिस ढंग से प्रतियोगिताएं हो रही है, उनमें कई प्रतिभाए उभर कर सामने आयेंगी
तथा यहॉ के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचगेl
समारोह की विशिष्ट अतिथि सुश्री वंदना कटारिया की माता श्रीमती शोरण देवी को इस अवसर पर सम्मानित किया गया l उनके द्वारा हाकी खिलाड़ियों को अपनी ओर से हाकी स्टिक वितरित की गई।
इस अवसर पर श्री आदेश चौहान, मा० विधायक रानीपुर, श्री किरण चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी, श्री सुनिल डोभाल, सहायक निदेशक, खेल, श्री वीर सिंह बुधियाल, अपर जिलाधिकारी, श्री संदीप गोयल, जिलाध्यक्ष भा०ज०पा० हरिद्वार, श्री जयपाल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भा०ज०पा० हरिद्वार, श्री आशु चौधरी, जिला महामंत्री भा०ज०पा०, श्री आर0के0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, प्र० जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्रीमति मीरा कैन्तुरा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, श्री सिंहपाल सैनी, सभासद, श्री अजय मलिक, सभासद, श्री ओमप्रकाश सभासद नगर पालिका, श्री वरूण बेलवाल, श्री अनुराग राठी. श्रीमति शिखा बिष्ट, श्री प्रजापति कुकरेती, श्री रविन्द्र यादव, श्री विक्रम सिंह एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…