एसएसपी के तल्ख तेवर से नशीली दवाओं का मुनाफा लूट रहे मेडिकल स्टोर संचालक आए खौफ में साये में।”ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ के लेवल 2 की ओर बढ़ी हरिद्वार पुलिस।मेडिकल स्टोर में बेची जा रही नशीली दवाएं हैं अब हरिद्वार पुलिस के रडार पर।एसएसपी के निर्देश पर समूचे जनपद में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड छापेमारी।जनपद हरिद्वार के 500 से अधिक संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस की छापेमारी, नियम विरुद्ध मेडिकल स्टोर्स पर जड़े ताले।शहर व देहात क्षेत्र में संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स की रिपोर्ट कड़ी कार्रवाई हेतु प्रेषित।कार्यवाही के भय से मेडिकल स्टोर छोड़, गली मौहल्ले में भागते दिखे संचालक।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को लेकर दृढ़संकल्प हरिद्वार पुलिस ने लेवल 2 में कदम बढ़ाते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह के स्पष्ट दिशा निर्देश पर आज सिटी से लेकर देहात तक समूचे जनपद में संदिग्ध मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी की।
मेडिकल स्टोर्स की आड़ में नशीले टेबलेट व इंजेक्शन की गैर-कानूनी बिक्री, बिना वैध लाइसेंस अथवा बी फार्मा डिग्रीधारक के अतिरिक्त अन्य द्वारा दवाई बेचने की शिकायत पर की गई ओचक छापेमारी की जद में 500 से अधिक मेडिकल स्टोर्स आए। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दुकानदार मेडिकल स्टोर खुला छोड़कर भागते हुए भी दिखे।इस दौरान वैध लाइसेंस न मिलने अथवा बी फार्मा डिग्रीधारक के अतिरिक्त अन्य के दवाई बेचते हुए मिलने पर सम्बन्धित मेडिकल स्टोर्स की रिपोर्ट ड्रग इंस्पेक्टर को प्रेषित की जा रही है। कारण बताओ नोटिस जारी करने के पश्चात सही जवाब न मिलने पर ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी गढ़वाल के माध्यम से सम्बन्धित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। सभी मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए जहां पर कैमरे नहीं लगे थे उनको स्पष्ट दिशा निर्देश देते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु कहा गया।हरिद्वार पुलिस के तीखे तेवर देखकर पूरे जनपद के संदिग्ध मेडिकल स्टोर पर खौफ साफ देखा गया। मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा कहा गया कि हम सभी नियम कानूनों का कायदे से पालन करेंग। सभी थानों से कलेक्ट जानकारी के अनुसार 400 से अधिक सिटी एवं देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर की गई कार्रवाई इस प्रकार से है।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,