हरिद्वार:-रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में नए साल की पूर्व संध्या पर हरिद्वार पुलिस ने लोगों के खोए हुए मोबाइल वापस दिलाकर आमजन के चेहरे पर खुशियां ला दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 33 लाख कीमत के 201 मोबाइल फोन बकायदा समारोह आयोजित कर आमजन को सौंपे। हर किसी का मोबाइल फोन वापस मिलने पर खुशी का ठिकाना न रहा। सभी बार-बार पुलिस महकमे का शुक्रिया अदा करते रहे।जिले के थाने-कोतवाली में रोजाना मोबाइल फोन खोने की शिकायत मिलना आम है लेकिन खोए हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने पर आमजन की खुशी देखते ही बनती थी। कुछ ऐसा ही नजारा जिला पुलिस कार्यालय में देखने को उस वक्त मिला जब एसएसपी अजय सिंह ने एक एक कर आमजन को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। महंगे-महंगे मोबाइल फोन को वापस मिलने पर आमजन प्रफुल्लित नजर आए। हर कोई बार-बार एसएसपी अजय सिंह का आभार व्यक्त करते रहे। आमजन ने एसएसपी अजय सिंह को बताया कि वे तो मोबाइल फोन मिलने की आस छोड़ चुके थे लेकिन अब फोन वापस मिलने पर उनका पुलिस पर विश्वास कई गुना बढ़ा है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रोजाना खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायत पर संज्ञान लिया जाता है, उसी का ही नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में आमजन के मोबाइल फोन रिकवर हो गए। उन्होंने बताया कि सीआईयू एवं साइबर सेल ने कई राज्यों में पहुंच चुके कई मोबाइल फोन को खोजने में खासी मशक्कत की है, जो काबिले तारीफ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 33 लाख कीमत के 201 मोबाइल फोन रोशनाबाद पुलिस ऑफिस में आमजन को सौंपे…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,