नगर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोना ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर…..आरोपी के कब्जे से सोने की चेन की बरामद…..

हरिद्वार पुलिस की शानदार फील्डिंग, ठगी का आरोपी चेन सहित दबोचा। बुजुर्ग महिला से सोना ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से सोने की चेन बरामद की गई है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि 17 दिसंबर को दुर्गानगर भूपतवाला निवासी खिमुली देवी को बहला-फुसलाकर तीन युवक सोने की चेन लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी प्रकाश उर्फ शंकर उर्फ कालिया निवासी रोहिणी दिल्ली निकट शाबदा जेजे कालोनी कंझावली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस की शानदार फील्डिंग, ठगी का आरोपी चेन सहित दबोचा।दुर्गानगर भूपतवाला निवासी श्रीमति खिमुली देवी पत्नी स्व0 श्री गोपाल नाथ गोस्वामी को बहला-फुसलाकर तीन अज्ञात लडकों द्वारा बुजुर्ग की सोने की चेन चुराने सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा अभियोग दर्ज कर विभिन्न प्रयासों के पश्चात आज अभियुक्त प्रकाश उर्फ शंकर उर्फ कालिया पुत्र चम्पक लाल निवासी शाबदा जे0जे0कालोनी थाना कंझावली जिला रोहिणी दिल्ली को ठगी गयी सोने की चेन के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला
SSI अनिल चौहान
SI प्रकाशचन्द
SI बिजेन्द्र
हे0का0 संजयपाल
का0 516 निर्मल
का0 जितेंद्र शाह
का0 सतीश नौटियाल

You may have missed