ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और कार्यवाही।एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात थाना गंगनहर क्षेत्र से लाखों रूपये की नशीली गोलियों के साथ एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरप्तार।
पकड़े गये नशा तस्कर से एक लाख बीस हजार नशीली गोलियां और बलेनो कार बरामद।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार रामपुर चुंगी के पास से अभियुक्त कासिफ पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को कार संख्या UP 14 DB 2845 बलेनों से परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 1,20,000 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202
9412029536
गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम-पता
1–कासिफ पुत्र रिजवान
निवासी दक्षिणी खालापार, थाना कोतवाली नगर, जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश।
बरामदगी का विवरण
01: 1 लाख 20 हजार नशीली गोलियां।
- एक बलेनो कार।
एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसांईं
02 उप निरीक्षक विकास रावत
03 ए एस आई चिरंजीत सिंह
04 का दीपक नेगी
05 का वीरेंद्र राणा
06 का सुधीर केसला
थाना गंगनहर पुलिस टीम
1 का 820 अजयवीर
2 का 833 प्रकाश

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,