हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अनाधिकृत कॉलोनी और एक कॉम्प्लेक्स को सील किया है। एचआरडीए के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि जमालपुर पंचायत घर के समीप प्रदीप कुमार की ओर से विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी और रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर में राहुल की ओर से विकसित किए जा रहे अनाधिकृत कॉम्प्लेक्स को एचआरडीए ने सील कर दिया। इससे पहले दोनों व्यक्तियों को नोटिस भी जारी किया गया था।जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्री प्रदीप कुमार द्वारा गाडोवाली रोड, निकट पंचायतघर, जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को एवं श्री राहुल द्वारा आर्यनगर चौक से पहले रामनगर कालोनी ग्राम-अहमदपुर कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार में अनाधिकृत रूप से बनाए गए कॉम्पलेक्स को अवर अभियन्ता श्री त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्री ललित कुमार, किशन यादव व प्राधिकरण की टीम ने सील किया।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…..एक अनाधिकृत कॉलोनी और एक कॉम्प्लेक्स को किया सील…..

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…