हरिद्वार:—बाड़मेर एक्सप्रेस में सवार एक यात्री के 2.98 लाख रुपये जीआरपी ने चंद घंटे में ढूंढ निकाले। रकम से भरा बैग वापस मिलने पर यात्री के चेहरे पर चमक लौट आई। उसने जीआरपी को धन्यवाद दिया।
एक यात्री ने रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 पर सूचना दी कि ट्रेन बदलने के दौरान नगदी से भरा उनका बैग बाडमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच में छूट गया है। यात्री ने बताया कि वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी हरिद्वार और आरपीएफ हरिद्वार की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। बाड़मेर ट्रेन के रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंचते ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रेन से बैग बरामद कर लिया। बैग में पूरे 2.98 लाख रुपये और सूचना देने वाले दीपक निवासी जलालपुर थाना शामली उत्तर प्रदेश का आईडी कार्ड बरामद हुआ। हरिद्वार पहुंचने पर दीपक ने बताया कि वह किसानी और गुड़ बेचने का कार्य करता है। गुड़ बेचने के बाद वह रुपये लेकर वापस घर जा रहा था। ट्रेन बदलते समय जल्दी के कारण बैग बाड़मेर एक्सप्रेस में छूट गया था। रकम सुरक्षित पाकर वह बेहद खुश हुआ और जीआरपी की दिल से धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में एसओ जीआरपी अनुज सिंह, हैड कांस्टेबल अतुल चौहान व पृथ्वी नेगी, कांस्टेबल जोगिंदर, आरपीएफ एएसआई कमलेश प्रसाद व हैड कांस्टेबल रूपचंद वेद, कांस्टेबल ओम प्रकाश शामिल रहे।
जीआरपी ने बाड़मेर एक्सप्रेस में सवार एक यात्री के 2.98 लाख रुपये जीआरपी ने चंद घंटे में ढूंढ निकाले। रकम से भरा बैग वापस मिलने पर यात्री के चेहरे पर चमक लौट आई। उसने जीआरपी को धन्यवाद दिया।

More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…