प्रेम प्रसंग में मनमुटाव पर बदला लेने के लिए प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका के 12 साल के बच्चे की गला घोटकर हत्या….एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता में किया सनसनीखेज वारदात का खुलासा….

हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जहां पर महिला ने अपने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। वही पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी महिला का बेटा नहीं बल्कि इसका प्रेमी था जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की वही आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में आया और उसके बाद एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह महिला पर शक करता था जिसकी वजह से उसने उसके बेटे की हत्या की है। आरोपी ने बताया की बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या की गई जिसके बाद शव को गंग नहर में फेंक दिया गया। वहीं अब पुलिस जल पुलिस के माध्यम से शव को तलाशने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। और पुलिस ने आरोपी का रिकॉर्ड कांधला तो पता चला कि अन्य राज्यों में आरोपी के खिलाफ कई तरह के मामले दर्ज पाए गए हैं।प्रेम प्रसंग में मनमुटाव पर बदला लेने के लिए प्रेमी ने प्रेमिका के 12 साल के बच्चे की गला घोट कर हत्या की थी।इसके बाद बच्चे के शव को बोरी में डालकर कंबल में लपेटा और गंगनहर में फेंक दिया था। बच्चे के शव की तलाश को एसडीआरएफ की मदद से गंगनहर खंगाली जा रही है। आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है।एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में बच्चे की हत्या का खुलासा किया। प्रेसवार्ता में बताया कि लोनी गाजियाबाद निवासी चालीस वर्षीय महिला और कासिफ (30) उर्फ गोविंदा पुत्र जाकिर निवासी सीलमपुर नाला, नई दिल्ली का प्रेस-प्रसंग चल रहा था। दोनों कलियर में परिवार के साथ किराये के मकान में लिव-इन-रिलेशन में रहते थे।16 दिसम्बर को दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के डर से महिला अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़कर दरगाह में सोने चली गयी थी। प्रेमिका के घर से चले जाने के बाद आयान (12) फोन में यू-ट्यूब पर वीडियो देख रहा था। आयान ने उसकी आवाज ज्यादा कर रखी थी। कासिफ ने आयान को फोन की आवाज कम करने के लिए कहा।इस बीच दोनों में कहासुनी हो गयी। वहीं, कासिफ और महिला में प्रेम-प्रसंग को लेकर भी मनमुटाव चला रहा था। कासिफ को शक था कि प्रेमिका धोखा दे रही है। इस दौरान काफिस को गुस्सा आया और वह आयान के पास पहुंचा। आयान की गला घोटकर हत्या कर दी, ताकि प्रेमिका को सबक सिखा सके। हत्या के बाद आयान के शव को बोरे में डाला और कंबल में लपेट लिया।सुबह करीब पांच बजे के आसपास नयी गंगनहर में आयान का शव फेंक दिया और घर जाकर सो गया। अगले दिन महिला और कासिफ पुल के पास मिले थे। दोनों ने आयान की तलाश की थी। रुड़की में प्रेमिका को चकमा देकर कासिफ फरार हो गया था। शक गहराने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने चार दिन बाद कासिफ को हरिद्वार जिले से ही धर दबोचा। पूछताछ में कासिफ ने बताया था कि प्रेमिका पर संबंध में धोखा देने का शक था।प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए बच्चे की हत्या की थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जहांगीर अली, हेड कांस्टेबल अलिया अली, जमशेद अली, सोनू कुमार, राहुल नेगी, संजीव कुमार और एसओजी रुड़की से अशोक, महिपाल और भगवानपुर थाने से अबेदुल्लाह शामिल रहे।

You may have missed