नशे के विरुद्ध हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने निकाली विशाल रैली नशे के कारोबारियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं आज हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आज नशा मुक्त अभियान के तहत बच्चों के साथ मिलकर विशाल रैली निकाली गई और जगह-जगह रैली के माध्यम से नशे को लेकर लोगों को जागरूक किया गया इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है।हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि नशा मुक्त करने के लिए हमारे द्वारा संकल्प लिया गया है जिला प्रशासन और पुलिस ने हरिद्वार जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है नशे को रोकने के लिए सबसे बड़ा अभियान होता है जन जागरूकता नशे के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के लिए आज हमारे द्वारा विशाल रैली निकाली गई है साथ ही लोगों को शपथ भी दिलवाई गई है ना तो हम नशे का सेवन करेंगे और ना ही अपने आसपास नशे का सेवन होने देंगे नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के साथ ही दंडवत कार्यवाही भी भी हमारे द्वारा की जा रही है।एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त करने का आव्हान किया गया है आज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रैली निकाली गई है इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए हैं हरिद्वार जिले में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा एसएसपी का कहना है कि नशे को एकदम से खत्म नहीं किया जा सकता धीरे-धीरे लोगों को जागरूक होना पड़ेगा पुलिस द्वारा हर थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसके साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है आने वाले समय में इसका असर भी देखने को मिलेगा

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…