हरिद्वार घोड़ा पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले घोड़े ‘राजा का 24 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। हरिद्वार के दो महाकुंभ, दो अर्द्धकुंभ और कई महत्वपूर्ण स्नानों पर अपनी सेवा प्रदान करने वाला राजा पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहा था। 20.5 वर्ष विभाग में सेवा देने वाले राजा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजा की मृत्यु की जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह घुड़सवार लाइन बैरागी कैंप पहुंचे और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा को अंतिम विदाई दी।राजा ने वर्ष 2003 में पीटीसी मुरादाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रशिक्षण के बाद राजा को पुलिस विभाग में शामिल किया गया था। विदाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर राजा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल समेत अन्य अधिकारियों ने राजा को पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।एसएसपी अजय सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा को घुड़सवार लाइन बैरागी कैम्प में दी अन्तिम विदाई….महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले घोड़े ‘राजा का 24 वर्ष की आयु में हुआ देहांत…..
एसएसपी अजय सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ राजा को घुड़सवार लाइन बैरागी कैम्प में दी अन्तिम विदाई….महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले घोड़े ‘राजा का 24 वर्ष की आयु में हुआ देहांत…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,