हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ में घर में सो रहे एक 6 माह के मासूम को चोरी कर लिया गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जिले भर में अभियान चलाकर एक साधु वस्त्रधारी और दंपति की तलाश की जा रही है
पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने 6 माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। वह बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो बेटा गायब मिला। आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था पुलिस को सूचना दी गई दिनदहाड़े बच्चे चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी तुरंत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ लोगों ने एक साधु वस्त्रधारी पर बच्चा चोरी का शक जाहिर किया। वही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक सवार महिला व युवक गोद में बच्चे को लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। खासतौर पर जिले की सीमाओं पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है।
घर में सो रहे 6 माह का मासूम बच्चा चोरी होने से मचा हड़कंप…..जिले भर में अभियान चलाकर साधु वस्त्रधारी और दंपति की तलाश में जुटी पुलिस……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…