हरिद्वार जनपद में जगह-जगह काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) लगातार कार्रवाई कर रहा है. प्राधिकरण की टीम ने लक्सर रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को सील किया. इसके अलावा वहां पर चल रहे कई निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई. इसके अलावा प्राधिकरण ने दो कॉलोनाइजर के खिलाफ कनखल में मुकदमा दर्ज कराया है, जिन्होंने प्रशासन की सील तोड़कर निर्माण कार्य करवाया है।एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान और एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने कॉलोनी में जेसीबी चलवाने से पहले प्लाटिंग को सील कराया और दोबारा से सीलिंग की कार्रवाई की. इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों को भी जेसीबी की मदद से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इसके बाद नरेंद्र भास्कर की ओर से रोहालकी रोड पर बहादराबाद और रामानंद इंस्टीट्यूट माया विहार के पीछे दक्षिता एन्क्लेव और गंगा विहार के सामने रामानन्द कॉलेज रोड पर काटी गई कॉलोनी में की जा रही प्लाटिंग को सील कर दिया गया. प्राधिकरण की इस कार्रवाई से न केवल कनखल बहादराबाद बल्कि कई इलाकों में भू माफियाओं में हड़कंप मचा नजर आया. कई जगह सूचना के बाद काम को रुकवा कर प्लॉटिंग और निर्माण करा रहे लोग गायब हो गए।दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा: कुछ दिन पूर्व हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गांव मिस्सरपुर सत्संग भवन से चंद कदम की दूरी पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को एचआरडीए ने सील कर दिया था. एचआरडीए ने तब कॉलोनाइजर डाक्टर अरविंद और उषा रानी को नोटिस भी जारी कर दिया गया था. बुधवार को क्षेत्रीय अनुचर ललित और तकनीकी सुपरवाइजर शुभम सैनी ने फिर से सील की गई कॉलोनी का निरीक्षण किया, तब सामने आया कि सील तोड़ दी गई है।यही नहीं कॉलोनी के अंदर निर्माण कार्य कराया जा रहा है. दोनों कर्मचारियों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी. एचआरडीए उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने तुरंत इस संबंध में कॉलोनाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार कर रहा है कार्यवाई….कई कालोनियों को सीज कर…दो कॉलोनाइजर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज…..
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण लगातार कर रहा है कार्यवाई….कई कालोनियों को सीज कर…दो कॉलोनाइजर के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…