रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में नवोदय नगर क्षेत्र की रो में खनन को लेकर बोली प्रक्रिया हुई संपन्न 8 लोगों ने किया प्रतिभाग।रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में नवोदय नगर क्षेत्र की रो नदी में खनन की बोली प्रक्रिया खनन अधिकारी प्रदीप कुमार तथा एसडीएम पूरन सिंह राणा की देखरेख में संपन्न की गई उक्त खनन की बोली प्रक्रिया में 8 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया एसडीएम पूरन सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार निर्धारित मूल्य से ज्यादा रिवेन्यू उक्त क्षेत्र में खनन की बोली से प्राप्त हुआ है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बोली प्रक्रिया में रो नदी में 2 लॉट के लिए बोलियां लगाई गई जिसमें से लोट की बोली 66 लाख पर रही वही अनहोन लॉट की बोली 1 करोड़ 23 लाख के पार रही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्य की समय अवधि छह माह की रहेगी जिसमें टोटल रॉयल्टी प्लस टैक्स पहले जमा करना होगा और यदि कोई उक्त खनन सामग्री का स्टॉक करना चाहता है तो उसे स्टॉक के लिए अलग से परमिशन लेनी होगी। रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई खनन की बोली के विषय में खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बोली प्रक्रिया में सम्मिलित हुए 8 लोगों में से कुलदीप सिंह के द्वारा प्रथम लॉट की बोली 68 लाख 51हजार रुपए लगाई गई वही हरनव नदी में अनहोन लॉट की बोली पंकज कुमार के द्वारा 1 करोड़ 23 लाख 61 हजार लगाई गई उन्होंने बताया कि उक्त खनन की बोली शांतिपूर्वक संपन्न हुई जिसमें बोली कर्ताओं को 6 महीने का समय निर्धारित किया गया है जिसके दौरान नदी के बीच सेंटर से50℅ खनन सामग्री को निकालकर चैनल बनाने का कार्य खनन कर्ताओं द्वारा किया जाएगा जिसके चलते किसी भी ग्रामीण क्षेत्र या आबादी क्षेत्रों को कोई नुकसान ना हो इस चीज का ध्यान भी खनन कर्ताओं को रखना होगा।
नवोदय नगर क्षेत्र कि नदियों की खनन बोली प्रक्रिया एसडीएम पूरण सिंह राणा और खनन अधिकारी प्रदीप कुमार की देखरेख में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई प्रक्रिया में 8 लोगों ने किया प्रतिभाग…..

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…