हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बीएचईएल तिराहे से चोरी की गई बैटरी रिक्शा चोरी का 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बैटरी रिक्शा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। बहादराबाद थाने में घटना का खुलासा करते हुए सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि कुछ समय पहले यूपी के शामली निवासी रिक्शा चालक संदीप का दिल्ली में पुलिस ने चालान कर बैटरी रिक्शा को सीज कर दिया था। आर्थिक तंगी के अभाव में आरोपी अपने साथी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर बैटरी रिक्शा से बैटरी चोरी करके बेचने का काम करने लगा। बीती 13 नवंबर को दोनो आरोपियों ने बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित भेल तिराहे से एक बैटरी रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के 48 घंटे बाद ही बहादराबाद थाना पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों की कुंडली खंगाली जा रही है और दोनो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।पुछताछ में अभियुक्त प्रवीण ने बताया कि वह दिल्ली के आस पास नरेला व पश्चिमी दिल्ली मे कई ई रिक्शे चोरी कर उनकी बैटरी शामली मे सस्ते दामो में बेच दिया करता था। शामली मे ही संदीप से मुलाकात हुई और यह दोनो हरिद्वार आकर ई रिक्शा चोरी करने लगे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,2-उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
3- का 1288 सुभाष राणा
4- का0 462 मोहर सिंह
5- का0 1009 मुकेश नेगी
6- का0 1048 अमित भट्ट
7- का सुशील चौहान शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…