हरिद्वार के सिडकुल में भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए ट्रेड्स व जेड स्कीम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा सिडबी, ग्रांट थोरंटोन और जिला उद्योग केंद्र का सहयोग रहा। रेसिवाबलेस एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटड के पराजय शुक्ल व आशीष आदित्य द्वारा ट्रेड्स स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।पराजय शुक्ल ने बताया कि कई फाइनेंसरों के माध्यम से सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों सहित कॉर्पोरेट और अन्य खरीदारों से एमएसएमई के व्यापार प्राप्तियों के वित्तपोषण की सुविधा के लिए संस्थागत तंत्र की स्थापना और संचालन की योजना को ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम के रूप में जाना जाता है।सिडबी ग्रांट थोरंटोन से सौरभ शर्मा और उदित अग्रवाल द्वारा जेड एमएसएमई सस्टेनेबल (जेडईडी) सर्टिफिकेशन जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेडईडी) के ब्रोंज सिल्वर व गोल्ड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान दीपेश चौधरी, आशीष गुप्ता, आरसी जैन, संदीप सिंगला, सीए रणजीत टिबरेवाल, अजीत सक्सेना, प्रकाश सेतीआ समेत तीस से अधिक उद्योग प्रतिनिधि मौजूद थे।
सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा सिडबी, ग्रांट थोरंटोन और जिला उद्योग केंद्र का सहयोग से ….भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए ट्रेड्स व जेड स्कीम पर उद्यमियों के लिए एक कार्यशाला का किया गया आयोजन……..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…