हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गाँव के चौक पर स्थित एक कंपनी के ATM में घुसकर तोड़ने का प्रयास करने वाले मतलबपुर गाँव निवासी रवि सैनी और सुनहरा निवासी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उनके पास से कलियर से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद कर ली है। हांलाकि घटना में शामिल माधव शर्मा और हन्नू शर्मा अभी भी फरार चल रहे है। बता दे की पुहाना निवासी मोहम्मद दौड़ नाम के एक व्यक्ति ने 11 नवम्बर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था की पुहाना चौक पर उनकी दूकान है जिसमे एक कंपनी का ATM है। 10 नवम्बर की रात अज्ञात बदमाशो के द्वरा ATM मशीन तोड़ने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पुहाना के पास से बाइक सवार रवी सैनी और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। और उनके पास से कलियर क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों ने पुलिस को बताया की घटना में उनके साथ माधव शर्मा और हन्नू शर्मा भी शामिल थे पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है। बरामदगी –
बाइक सुपर स्प्लेंडर UKO8T4525
चेचिज न0 MBLIA0SEGA9M06453 व इंजन नO JA0SEBA9M06129,
गिरफ्तार करने पुलिस टीम में, 1-उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल थाना भगवानपुर
2- का0 राहुल चौहान थाना भगवानपुर
3- हो०गार्ड संजय कुमार थाना भगवानपुर शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…