हरिद्वार की रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की राज विहार कालोनी में तीन दिन पहले गन्ने के खेत में मिले एक व्यक्ति के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आज सिविल लाइन कोतवाली में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया की मृतक का नाम सचिन है और वो मोहनपुरा का रहने वाला था। बताया गया कि सचिन की दोस्ती ढंढेरा निवासी शादाब के साथ थी। लेकिन कुछ दिन पहले सचिन का उससे झगडा हो गया था। जिसके बाद शादाब सचिन से दुश्मनी रखने लगा था। पुलिस ने बताया की आठ नवम्बर को दोनों की मुलाकात हुई जिसके बड़ा दोनों नशा करने के लिए राज विहार कालोनी चले गए। जहाँ पर शादाब ने सचिन की बेदर्दी से हत्या कर दी। और अपने साथ आमिर और आसिफ को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद सभी आरोपी सचिन के शव और बाइक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए थे। शव मिलने की सुचना पर पहुंची पुलिस को शव तो बरामद हो गया था लेकिन सचिन की बाइक नहीं मिली थी। जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने गौतम नाम के एक युवक की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली थी। और गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की हत्या में शामिल तीनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार और अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए हैं वहीं 48 घंटे से पहले सनसनीखेज का हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान रुड़की कोतवाली में एसपी देहात स्वपन किशोर,सीओ रुड़की विवेक कुमार,मंगलौर सीओ पंकज गैरोला,भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान, एसओजी प्रभारी जहाँगीर अली,एसएसआई प्रदीप तोमर, एसआई महेंद्र पुंडीर, एसआई देवेंद्र पाल सिंह, हैड कांस्टेबल एसओजी अहसान अली, कांस्टेबल एसओजी अशोक, कपिल, सुरेश, रविन्द्र खत्री, महिपाल,कांस्टेबल प्रदीप, मेजर सिंह, भीम दत्त, बीरेंद्र, राम सिंह धामी,अरविंदर कुमार, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…