हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में मासिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। मासिक अपराध गोष्ठी में उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट किया। सभी पुलिस अधिकारियों को महिला और बाल अपराधों को बिल्कुल भी हल्के में न लेने की हिदायत दी। तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।एसएसपी अजय सिंह ने जवानों के मासिक सम्मेलन में एक-एक कर सभी की समस्या पूछी। लेकिन किसी ने अपनी समस्या नहीं बताई। उन्होंने सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों को अगली बार ऐसे कर्मचारियों को ही साथ लाने के लिए कहा, जिनकी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या हो। उन्होंने सम्मेलन में किसी भी कर्मचारी के समस्या न बताने को गंभीरता से लिया और हर कोतवाली, थाने में वेलफेयर ऑफिसर और महिला कर्मियों के लिए शहर व देहात क्षेत्र की महिला हेल्पलाइन अधिकारी को रिड्रेसल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि पीड़ितों की समस्या को सुने और जाने। उनसे अनावश्यक बहस न की जाए। अच्छे से पेश आएं।एसएसपी ने पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में मासिक अपराध गोष्ठी में कहा कि कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि थाने में आने वाले पीड़ितों के साथ किया गया आपका व्यवहार महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि पीडित केंद्रित पुलिसिंग पर फोकस करते हुए उनके प्रति व्यवहार मधुर और व्यवहारिक हो। जाम संभावित स्थानों पर स्थानीय थाना पुलिस ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
नशे के सौदागरों को पकड़ सलाखों के पीछे भेजें
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नशे के छोटे तस्करों पर कार्रवाई से समाज का भला नहीं होगा। जरूरी है कि छोटी मछलियों को पकड़कर वाहवाही लूटने की आदत छोड़ें और नशे के मूल स्रोतों को खंगालते हुए बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे भेजें। उन्होंने कहा कि गोकशी में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई करें।
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में मासिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं….महिला और बाल अपराधों को हल्के में न लेने की हिदायत देते हुए….तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश……

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…