हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मेक की तस्करी करते नहर पटरी से तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार।कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जिसमें कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध स्मेक की तस्करी करते तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी निहारिका सेमवाल ने बताया प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में सलेमपुर चौक से जमालपुर जाने वाली नहर पटरी के पास से अवैध स्मेक की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्त अमित बंसल पुत्र राकेश बंसल निवासी 228 / 1 मांडकी धर्मशाला पटेल नगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर उम्र 39 वर्ष तथा दीपक बंसल पुत्र जयप्रकाश बंसल निवासी उपरोक्त उम्र 57 वर्ष को 47 . 11 ग्राम अवैध स्मेक एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया वही अभियुक्त गणों की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 37 वर्ष को उसके घर से 67 . 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है पकड़े गए अभियुक्तों में से राजा उर्फ इरफान पर पहले से अलग-अलग धाराओं में 10 मुकदमे पंजीकृत है।
रानीपुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी कामयाबी…अवैध स्मेक की तस्करी करते तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर स्मैक की बरामद…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…