ग्राम दादूपुर और सलेमपुर क्षेत्र के रहवासियों की शिकायत पर….कबाड़ के गोदामों पर जिला प्रशासन की टीम ने कार्यवाही करते हुए पांच गोदामों को किया सील……

हरिद्वार के ग्राम दादूपुर और सलेमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कबाड़ के गोदामों पर स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।एसडीएम पूरण सिंह राणा ने स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर कबाड़ के 5 गोदामों को सील कर दिया है।आपको बता दे दरअसल शिव गंगा विहार कॉलोनी के रहवासियों ने क्षेत्र के समाजसेवीयों के नेतृत्व में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देकर बताया था कि सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र से रद्दी कबाड़ में प्लास्टिक को उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलाकर गुल्ले बनाएं जा रहे है प्लास्टिक जलाएं जाने से निकलने वाले धुएं की वजह से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।साथ ही प्लास्टिक जलाए से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है शिकायत कर्ताओं ने कबाड़ खाने को हटाए जाने की मांग की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सिंह राणा ने पांच कबाड़ के गोदाम को सील कर दिया है उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी नायब तहसीलदार पुलिसकर्मी मौजूद रहे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि अवैध रूप से चलाएं और छोटे कारखानों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।हरिद्वार के ग्राम दादूपुर और सलेमपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कबाड़ के गोदामों पर स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।एसडीएम पूरण सिंह राणा ने स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर कबाड़ के पास गोदामों को सील कर दिया है।

You may have missed